Nivesh Sahayak Tally ExportFree TallyPrime import file maker

Tally Export › TallyPrime में XML इम्पोर्ट

TallyPrime में XML फ़ाइल कैसे इम्पोर्ट करें

TallyPrime XML फ़ाइलों से डेटा पढ़ सकता है (और Release 4.0 से Excel से भी)। इस साइट पर बनी फ़ाइलें XML हैं। इम्पोर्ट में एक मिनट लगता है, पर क्रम ज़रूरी है: पहले लेजर, फिर वाउचर।

शुरू करने से पहले

स्टेप 1: लेजर (मास्टर)

  1. Alt+O (Import) › Masters दबाएँ।
  2. File Path में लेजर फ़ाइल का फ़ोल्डर और नाम दें, जैसे Downloads में tally-masters-2026-11-05.xml।
  3. चुनें कि उस नाम का लेजर पहले से हो तो Tally क्या करे: Combine opening balance, Ignore duplicates (आपका रखे, हमारा छोड़े) या Modify with new data (हमारा आपके वाले की जगह ले)। अगर आपके Tally में ये पार्टियाँ ध्यान से पहले से बनी हैं, तो Ignore duplicates चुनें।
  4. बैकअप के लिए Yes कहें, Enter दबाएँ। Tally बताता है कि कितने मास्टर बने, बदले या छोड़े गए।

स्टेप 2: वाउचर (ट्रांज़ैक्शन)

  1. Alt+O (Import) › Transactions दबाएँ।
  2. वाउचर फ़ाइल का पाथ दें (tally-vouchers-….xml), बैकअप के लिए Yes कहें, Enter दबाएँ।
  3. उन तारीखों का Day Book खोलें और कुछ वाउचर अपने बिलों से मिलाएँ।

अगर Tally एरर बताए

स्टेप TallyPrime की अपनी हेल्प (help.tallysolutions.com) से, 5 नवंबर 2026 को जाँचे गए। अलग-अलग रिलीज़ में मेन्यू अलग हो सकते हैं; अपने TallyPrime रिलीज़ की हेल्प देखें। Nivesh Sahayak, Tally Solutions का हिस्सा नहीं है।
अपनी Tally इम्पोर्ट फ़ाइलें अभी बनाएँ।मेकर खोलें

My data